Posts

Showing posts from September, 2021

दिल्ली एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Image
नमस्कार दोस्तों आप सभी का हमारे चैनल में हार्दिक स्वागत है आज हम आपको दिल्ली एनसीआर में हो रही बारिश के बारे में बताएंगे कि कैसे वहां के लोगों को गर्मी से निजात मिली है, तो आइए बताते हैं आपको - दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से बारिश का मौसम हो रहा था परंतु बारिश ठीक से हो नहीं रही थी लेकिन जन्माष्टमी के ही दिन से दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश लगातार हो रही है जिसके साथ दिल्ली वालों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और दिल्ली एनसीआर में मौसम बहुत सुहाना हो गया है 30 डिग्री के नीचे आ चुका है और यह दिल्ली एनसीआर के लिए बहुत ही अच्छी खुशखबरी है । दिल्ली और एनसीआर में बढ़ रहे पोलूशन के लिए भी यह अच्छी खबर है वायु प्रदूषण से दिल्ली के लोगों का हर साल दम घुटता है लेकिन इस बार की बारिश ने वायु प्रदूषण को कुछ हद तक कम कर दिया है जिसके चलते दिल्ली वालों को राहत की सांस मिली है और उन्हें खुली हवा में सांस लेने का मौका मिल रहा है ।